भारत में जेन-जी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दे रहे योगदान तरुण चुघ

भारत में जेन-जी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दे रहे योगदान  तरुण चुघ
जम्मू कश्मीर भाजपा इकाई कोर ग्रुप की शनिवार को बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आयोजित कोर ग्रुप बैठक के बाद देश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी के कार्यक्रमों और विपक्षी दलों पर बात की।

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर भाजपा इकाई कोर ग्रुप की शनिवार को बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आयोजित कोर ग्रुप बैठक के बाद देश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी के कार्यक्रमों और विपक्षी दलों पर बात की।

तरुण चुघ ने कहा कि बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की गहन समीक्षा की गई, चल रहे कार्यक्रमों का आकलन किया गया और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने विपक्षी दलों विशेष रूप से कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर देश की प्रगति के माहौल को कमजोर करने का आरोप लगाया।

चुघ ने कहा, "जब भी देश में खुशी का माहौल होता है, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के अन्य दल शोक का राग अलापने लगते हैं। भारत की जनरेशन-जेड आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के तहत देश तेजी से प्रगति कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा पीढ़ी को एक स्पष्ट लक्ष्य दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

चुघ ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयानों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियां, जब भी देश में प्रगति होती है, वे नकारात्मक अभियान चलाते हैं।

उन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की कार्रवाई पर सवाल उठाए। चुघ ने आरोप लगाया कि उस समय भारतीय सशस्त्र बलों की आवाज को "गांधी-नेहरू परिवार के नजरिए" के कारण दबाया गया।

उन्होंने दावा किया कि यदि उस समय त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की गई होती, तो बाद में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों की आवश्यकता नहीं पड़ती।

लद्दाख के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयानों की आलोचना करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि अब्दुल्ला अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। वे लद्दाख के मुद्दे पर ध्यान भटकाने के बजाय जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के मुद्दे पर केंद्र सरकार और स्थानीय अधिकारी लगातार चर्चा कर रहे हैं और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मोदी सरकार की नीतियां देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। युवा भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से अग्रसर है। देश की प्रगति को कमजोर करने की उनकी कोशिशें नाकाम होंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Oct 2025 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story