भारत में दिखेगी कोरियाई संस्कृति की झलक, दिल्ली और मुंबई में कार्यक्रम

भारत में दिखेगी कोरियाई संस्कृति की झलक, दिल्ली और मुंबई में कार्यक्रम
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत की तरफ से कोरियाई संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए इस महीने दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। एक कार्यक्रम का नाम 'रंग दे कोरिया' और दूसरे का नाम 'के-हार्मनी फेस्टा' है, जिसका आयोजन नई दिल्ली और मुंबई में किया जाएगा।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत की तरफ से कोरियाई संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए इस महीने दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। एक कार्यक्रम का नाम 'रंग दे कोरिया' और दूसरे का नाम 'के-हार्मनी फेस्टा' है, जिसका आयोजन नई दिल्ली और मुंबई में किया जाएगा।

भारत में कोरिया की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए नई दिल्ली के नेक्सस सेलेक्ट सिटी वॉक प्लाजा में 11 अक्टूबर को 'रंग दे कोरिया' का आयोजन होगा। बता दें कि यह साल इस कार्यक्रम के आयोजन की चौथी वर्षगांठ होगी।

यह आयोजन भारत और कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जिसका मकसद कोरियाई संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करना है। कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत के मंच के जरिए कोरिया के पारंपरिक संगीत, नृत्य, भोजन और ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेगा।

इसके बाद, मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में 12 अक्टूबर को 'के-हार्मनी फेस्टा' का आयोजन होगा। मुंबई में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ होगी। यह आयोजन महाराष्ट्र टूरिज्म के सहयोग से किया जा रहा है।

इससे कोरियाई व्यवसायों के लिए भारत के वित्तीय केंद्र में विस्तार की उम्मीद है। दोनों आयोजनों में "सियोल स्ट्रीट" की थीम होगी। इसमें कोरिया की लाइफस्टाइल और पॉप कल्चर के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस थीम के तहत पांच विशेष रूप से डिजाइन किए गए जोन होंगे, जिनमें म्योंगडोंग, बुकचोन हानोक गांव, जोंग्नो फूड एली, हैंगांग पार्क और गैंगनेउंग शामिल हैं।

कोरियन कल्चरल सेंटर इंडिया के निदेशक ह्वांग इल योंग ने कहा, "हल्लू भारत की युवा पीढ़ी के बीच एक मुख्यधारा की सांस्कृतिक घटना बन गया है, और के-ब्यूटी और के-फूड जैसे कोरियाई उत्पादों के बाजार तेजी से बढ़ रहे हैं। इन उत्सवों के माध्यम से, हम कोरिया-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और आगे बढ़ाने और भारत में कोरियाई कंपनियों की गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच आपसी समझ और मित्रता को और गहरा करने की उम्मीद करते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2025 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story