उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति की विरासत और परिवार-देश की भावना को सुदृढ़ बनाने पर बल

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने कहा कि चीन के इतिहास में चीनी राष्ट्र ने महान राष्ट्रीय भावना और उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति का निर्माण किया है।
उन्होंने कहा कि यही वह सांस्कृतिक जीन है, जिसने चीनी राष्ट्र को सदियों से जीवित रखा है और उसकी निरंतर समृद्धि सुनिश्चित की है। यह वही आध्यात्मिक शक्ति भी है, जो चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को प्रेरित करती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सांस्कृतिक विरासत को नई परिस्थितियों और वास्तविकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाना आवश्यक है। मध्य-शरद ऋतु उत्सव पारिवारिक पुनर्मिलन की आशाओं का प्रतीक है और इसमें गहरी देशभक्ति की भावना समाहित है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से महासचिव शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्र और सभ्यता की सतत धारा को बनाए रखने के रणनीतिक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के रचनात्मक परिवर्तन और नवोन्मेषी विकास का नेतृत्व किया है, जिससे यह संस्कृति नए युग में नई ऊंचाइयों पर पहुंची है।
उनका मानना है कि चीन का समृद्ध इतिहास और प्राचीन सभ्यता हजारों वर्षों से चली आ रही उस पारंपरिक सांस्कृतिक धारा पर आधारित है, जो चीनी राष्ट्र की जड़ और आत्मा के रूप में विद्यमान है।
मध्य-शरद उत्सव को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की पहली सूची में शामिल किया जाना और वसंत उत्सव का यूनेस्को की 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रतिनिधि सूची' में सफलतापूर्वक पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि पारंपरिक त्योहार अब चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।
बता दें कि परिवारों के पुनर्मिलन के इन विशेष दिनों में लोग विभिन्न लोक परंपराओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां मनाते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 Oct 2025 4:47 PM IST