लखपति दीदी अभियान से महिलाएं गढ़ रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल अर्जुन राम मेघवाल

लखपति दीदी अभियान से महिलाएं गढ़ रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल अर्जुन राम मेघवाल
राजस्थान के बीकानेर में सोमवार को जिला परिषद परिसर में स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही है।

बीकानेर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर में सोमवार को जिला परिषद परिसर में स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के माध्यम से जो स्वयं सहायता समूह गठित होते हैं, उनको नाबार्ड और बैंकों से जोड़कर राशि उपलब्ध करवाते हैं, जिससे ये कोई न कोई कारोबार ग्रुप के माध्यम से शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि ये अपने उत्पाद मेले अथवा प्रदर्शनी में बेचते हैं। इससे इनकी ग्रुप की और परिवार की आय बढ़ती है।

केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर की लखपति दीदी एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने को लेकर फ्लिपकार्ट समर्थ द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की एवं महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों एवं कार्यों का अवलोकन किया।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और उनके स्वावलंबन को प्रोत्साहित करना और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को सशक्त बनाना है।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देशभर में लखपति दीदी अभियान के माध्यम से लाखों महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की नई मिसाल गढ़ रही हैं—जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति और शक्ति प्रदान कर रही हैं।

दुर्गापुर रेप केस पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है। जब भी बंगाल में रेप जैसी जघन्य घटना होती है तो वहां की मुख्यमंत्री महिला होते हुए भी मामले को डायवर्ट करने का प्रयास करती हैं। इस दौरान महिलाओं को लेकर उनका बयान निंदनीय है। दुष्कर्म जैसे मामलों में दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मामले में भाजपा और आरएसएस को बीच में ले आना उनकी पुरानी आदत रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2025 8:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story