हजारों की भीड़ के सामने अदा शर्मा ने किया 'विष्णु सहस्रनाम' का पाठ, गदगद हुए फैंस

हजारों की भीड़ के सामने अदा शर्मा ने किया विष्णु सहस्रनाम का पाठ, गदगद हुए फैंस
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर भी अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर भी अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज से लेकर माइंड चैलेंजिंग गेम्स भी पोस्ट करती हैं, लेकिन अब उन्हें उगदार मेगा यूथ फेस्टिवल में देखा गया, जहां उन्होंने हजारों लोगों के सामने मंच पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो मंच पर खड़ी होकर सबके सामने विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर रही हैं। उन्होंने इस मौके पर ट्रेडिशनल और सिंपल साड़ी पहनी है और मंच से 'विष्णु सहस्रनाम' का पाठ किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके पास पूरा वीडियो नहीं है।

एक्ट्रेस ने यह गायन उगदार मेगा यूथ फेस्टिवल में किया, जो इस्कॉन टेंपल की तरफ से आयोजित होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को धर्म के मार्ग पर ले जाना और सही-गलत की पहचान करवाना है।

अदा के लेटेस्ट वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपकी खूबसूरत आवाज में विष्णु सहस्रनाम सुनने को मिला। यह हमारे लिए खास है, भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है कि भगवान विष्णु की आप पर विशेष कृपा है।"

इससे पहले अदा शर्मा का शिव तांडव स्तोत्र के गायन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने महाकुंभ 2025 में भी शिव तांडव स्तोत्र का गायन किया था। एक्ट्रेस ने हमेशा सनातन धर्म, सच्चाई और हिंदुत्व की बात की है।

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म ने नौ दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2025 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story