बिहार चुनाव में महागठबंधन जनता को कर रही गुमराह प्रेम कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने पर गयाजी से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को महागठबंधन गुमराह कर रही है।

गया, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने पर गयाजी से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को महागठबंधन गुमराह कर रही है।

गया से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार को गुमराह नहीं किया जा सकता है और हाल के चुनावों में राज्य की जनता ने अपना संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाया है। दूसरों की ओर से किए गए कुछ वादों और दावों के बावजूद, यह सपना साकार नहीं होगा। बिहार ने पिछले 15 वर्षों में तथाकथित 'जंगल राज' और उसके परिणामस्वरूप भय का माहौल देखा है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर प्रेम कुमार ने कहा, "यह शुभ संकेत है, बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री की सोच है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,' और आज देश आगे चल रहा है। इससे बिहार का भी काफी विकास हो रहा है। बिहार में उत्साह का माहौल है।"

प्रेम कुमार ने कहा, "बिहार में ऐसे लोकप्रिय नेता हुए हैं जो हाशिए पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं, और उनमें से जन नायक कर्पूरी ठाकुर समाज के सबसे वंचितों के लिए किए गए अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके सम्मान में आयोजित आज का कार्यक्रम ऐसे नेताओं के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत का प्रतीक है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को 14 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि दी है। आज बिहार में नेशनल हाइवे, हेल्थ, शिक्षा सहित हर सेक्टर में भारत सरकार मदद कर रही है। बिहार की जनता को आज भी याद है जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, वह कितनी राशि बिहार को देते थे।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि जिस तरह से बिहार में विकास हो रहा है, उसी के आधार पर बिहार की जनता फिर से एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। महागठबंधन साफ होने जा रही है। जनता चाहती है कि बिहार में शांति और विकास रहे जो एनडीए की सरकार ही ला सकती है। बिहार के लोगों को अब कोई गुमराह नहीं कर सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Oct 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story