बिहार में भाजपा की जमीन खिसकी सुरेंद्र राजपूत

बिहार में भाजपा की जमीन खिसकी  सुरेंद्र राजपूत
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की जमीन खिसक चुकी है, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अब एनआरसी, सीएए और घुसपैठ के नाम पर भाजपा को वोट नहीं मिलेंगे। बिहार की जनता ने भाजपा का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है। निशिकांत दुबे को आगरा के मानसिक चिकित्सालय में इलाज की जरूरत है, जहां योगी के राज में अच्छा उपचार मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बिहार के युवा रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं, और किसान फसलों के उचित मूल्य के लिए महागठबंधन की ओर रुख कर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार रोजगार के लिए काम करेगी। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे अब ‘सुपर पीएम’ और ‘सुपर गृह मंत्री’ बन गए हैं। गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अपडेट पहले निशिकांत दुबे के पास पहुंचते हैं, उसके बाद ही उनके बड़े लीडर बोलते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुए उत्पीड़न पर राजपूत ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, वहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मंदसौर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के कपड़े बदलते समय वीडियो रिकॉर्ड किया। दिल्ली में डूसू के एक एबीवीपी पदाधिकारी ने एक शिक्षिका को थप्पड़ मारा। संघ का एक कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेता है। मध्य प्रदेश में अपराध चरम पर है। अब यह जंगलराज विदेशों में भी देश को शर्मसार कर रहा है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दो चरण में मतदान 6 और 11 नवंबर को हैं। जबकि, 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Oct 2025 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story