अंतर्राष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अंतर्राष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
खेल जगत से एक बेहद निराशाजनक खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने रविवार को मध्यप्रदेश के देवास स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 साल की कलम के इस कदम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह एक दिन पहले ही आष्टा से अपने घर लौटी थीं।

देवास, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। खेल जगत से एक बेहद निराशाजनक खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने रविवार को मध्यप्रदेश के देवास स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 साल की कलम के इस कदम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह एक दिन पहले ही आष्टा से अपने घर लौटी थीं।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, रविवार की सुबह तक सबकुछ सामान्य था। रोहिणी ने सबके साथ नाश्ता किया था। उन्हें एक कॉल आई। कॉल आने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से आवाज भी नहीं आई तो छोटी बहन रोशनी कलम ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोहिणी कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बहन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रोहिणी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय रोहिणी की मां एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई थीं, जबकि पिता भी किसी कार्य से घर से बाहर थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रोहिणी के अर्जुन नगर राधागंज स्थित घर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रोहिणी कलम एक अंतर्राष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी थीं। उन्होंने वर्ष 2007 में अपने खेल करियर की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु से जुड़ी थीं।

पिछले साल अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वह वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट की कोच के रूप में कार्यरत थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Oct 2025 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story