छठ पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज का बयान- 'बिहार बदला लेगा'
बेगूसराय, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। छठ पर राहुल गांधी का बयान सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वे खुद अपने आप में क्या हैं। वे हिंदू हैं, पारसी हैं, ईसाई हैं या कुछ और...। लेकिन अगर वे छठ पर्व को अपमानित करने का काम करेंगे तो उनको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। बिहार की जनता उनको जवाब देगी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। राहुल गांधी ने छठ पर्व को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। मैं राहुल गांधी को चेतावनी देना चाहता हूं। आप न हिंदू हो, न मुसलमान हो, और न ईसाई हो। लेकिन अगर आप हिंदुओं और बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ को बदनाम करने का प्रयास करोगे तो बिहार की जनता आपसे उसका बदला लेगी।
गिरिराज सिंह का यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने दिल्ली छठ पर्व को लेकर भी निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री का यमुना और छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि यह विकास और जंगलराज के बीच की लड़ाई है। उन्होंने महागठबंधन पर पीएफआई का समर्थन करने का आरोप लगाया और छठ पर्व का कथित रूप से अपमान करने के लिए राहुल गांधी की निंदा की।
उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सिमी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को न केवल जन्म दिया, बल्कि उनको पाला भी। पीएफआई आज देश के लिए घातक है। वही जगह-जगह जाकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों को पालता पोसता है, इसलिए उसका खात्मा नरेंद्र मोदी की सरकार ही करेगी।
इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब लगता है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे यहां इस्लामी कानून लागू करेंगे। बिहार शरिया कानून से चलेगा। यह बिहार का दुर्भाग्य होगा। इन लोगों को हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए। ये लोग वक्फ बोर्ड के बिल को रद्दी में डालने की बात करते हैं। ये धर्म की राजनीति करते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 Oct 2025 8:14 PM IST












