बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई

बेटे सिकंदर पर अनुपम खेर और किरण खेर ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर दी दिल खोलकर बधाई
पर्दे पर अपनी मंझी हुई अदाकारी से फैंस के दिलो में छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर असल जिंदगी में फैमिली मैन हैं।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पर्दे पर अपनी मंझी हुई अदाकारी से फैंस के दिलो में छाप छोड़ने वाले अनुपम खेर असल जिंदगी में फैमिली मैन हैं।

एक्टर को अच्छे से पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है। अनुपम ने अब अपने बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके नाम सोशल मीडिया पर बहुत प्यारा पोस्ट भी लिखा है।

अनुपम खेर ने सिकंदर को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो शेयर की है। फोटो अवॉर्ड फंक्शन की है जिसमें दोनों के चेहरे पर सुकून और प्यार झलक रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यारे सिकंदर, जन्मदिन मुबारक हो! ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें! आपने बहुत लंबा सफर तय किया है! आपके साथ एक ही मंच पर होना और पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे सुखद एहसास है! स्वस्थ और खुश रहो! हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं!"

अनुपम खेर के अलावा किरण खेर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा, 'प्यारे सिकंदर… जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करे, आप मेरा दिल हैं।" सिकंदर ने मां किरण खेर के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार लुटाया है।

बता दें कि सिकंदर खेर भी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में 2020 में आई सीरीज 'आर्या' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी पुरस्कार मिला था। अनुपम खेर ने बेटे के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की थी, लेकिन सिकंदर अनुपम खेर के सगे बेटे नहीं हैं, बल्कि वे किरण खेर और उनके पहले पति, बिजनेसमैन गौतम बेरी के बेटे हैं।

किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के रिश्ते में खटास आने के बाद दोनों ने 6 साल की शादी खत्म कर दी। उस वक्त भी अनुपम खेर और किरण खेर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। किरण खेर की शादी टूटने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

अनुपम खेर को हमेशा सिकंदर का हौसला बढ़ाते देखा गया है। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू से लेकर अवॉर्ड फंक्शन तक में कहीं भी सिकंदर को अकेले नहीं छोड़ा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Oct 2025 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story