बिहार की जनता को विकास चाहिए न कि पहले का जंगलराज, संतोष कुमार सुमन ने राजद पर साधा निशाना

बिहार की जनता को विकास चाहिए न कि पहले का जंगलराज, संतोष कुमार सुमन ने राजद पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज वापस नहीं आने वाला है। यहां की जनता एनडीए को सत्ता में वापस ला रही है।

गया, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार सुमन ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज वापस नहीं आने वाला है। यहां की जनता एनडीए को सत्ता में वापस ला रही है।

संतोष कुमार सुमन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार की जनता ने राजद को 15 साल का मौका दिया था। आपने बिहार के लिए क्या किया? बिहार में विकास के लिए क्या किया? आपने कितना बजट बढ़ाया? आपके पास क्या था? आपके पास कुछ भी नहीं था। संसाधन सिर्फ 23,800 करोड़ रुपए थे। उसके बाद आप शिक्षा पर कितना खर्च कर रहे थे? यहां कितने उद्योग धंधे लग रहे थे? कितने बड़े शोरूम बंद हो रहे थे? कितने व्यापारियों को पलायन करना पड़ा? जब आपको चोट लगती है, तो आपको इसकी याद जरूर आती है।"

उन्होंने कहा कि राजद ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया था, इसीलिए उसको सत्ता से बाहर जाना पड़ा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास हो रहा है। जनता ने मन बना लिया है फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता को विकास चाहिए न कि पहले का जंगलराज।

राजद नेता तेजस्वी यादव के इस बयान "बिहार को रोजगार देने वाली सरकार चाहिए" पर संतोष कुमार सुमन ने कहा, "वे जिस तरह के वादे कर रहे हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि वे उन्हें कैसे पूरा करेंगे। हर घर में सरकारी नौकरी, हमें नहीं लगता कि यह संभव है। हां, आप रोजगार देने की बात कर सकते हैं, लेकिन हम पहले ही कर चुके हैं। महागठबंधन के खोखले वादे हैं, झूठे वादे हैं और इनका कोई महत्व नहीं है। जब उन्हें मौका ही नहीं मिलेगा, जनता का आशीर्वाद ही नहीं मिलेगा तो इन वादों का कोई मतलब नहीं है।"

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "मुझे लगता है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है और वे एनडीए के पक्ष में हैं। मैं सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे लगता है कि हम बहुत आसानी से फिर से सरकार बनाएंगे और बिहार में विकास की गति को बनाए रखेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2025 11:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story