बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी एनडीए की सरकार रोहन गुप्ता

बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी एनडीए की सरकार रोहन गुप्ता
भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में वोट कर रही है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है, क्योंकि बिहार की जनता ने बहुत नजदीक से जंगलराज का दौर देखा है। अब बिहार की जनता विकास करने वाली सरकार के साथ जाने का मन बना चुकी है।

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता एनडीए के पक्ष में वोट कर रही है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है, क्योंकि बिहार की जनता ने बहुत नजदीक से जंगलराज का दौर देखा है। अब बिहार की जनता विकास करने वाली सरकार के साथ जाने का मन बना चुकी है।

भाजपा नेता ने पटना में आईएएनएस से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग की तारीफ की और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ।

रोहन गुप्ता ने कहा कि बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी का दिल्ली जाकर हरियाणा की बातें करना इस बात का सबूत है कि उन्हें अब बिहार से कोई उम्मीद नहीं बची है। बिहार की जमीनी हकीकत उन्हें मालूम नहीं है। उन्हें बस वही मालूम है जो उनके दरबारी बताते हैं। बिहार की नारी शक्ति ने आज साफ कर दिया है कि जो घर संभाल सकती है, वह लोकतंत्र की दिशा भी तय कर सकती है। हर बूथ पर महिलाओं की भारी मौजूदगी यह संदेश दे रही है कि वे सुशासन, सुरक्षा और स्थिरता के पक्ष में खड़ी हैं और जंगलराज की वापसी के खिलाफ एकजुट हैं। बिहार की नारी शक्ति एनडीए के साथ है, जंगलराज के खिलाफ है।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाने पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चुनाव हारने का डर अभी से दिखाई दे रहा है। वोट चोरी के मुद्दे में कोई दम नहीं है। एसआईआर की बात करते हैं, लेकिन बिहार में विरोध करते हैं। आज आप देख लीजिए कि एसआईआर के बाद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। जनता ने मन बना लिया है कि भ्रम फैलाने वाले लोगों को इस चुनाव में बहुत पीछे की ओर ले जाएंगे।

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि राजद को देर से समझ आया कि वोट चोरी के नाम पर राहुल गांधी के साथ जो यात्रा निकाली, उससे उनकी लुटिया ही डूब गई है, क्योंकि जो मुद्दा नहीं है, उस पर जनता को कितना मूर्ख बनाएंगे।

एसआईआर के बाद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। वोट चोरी के नाम पर जनता उन्हें वोट नहीं दे रही है। बिहार की जनता ने अपना निर्णय ले लिया है।

राहुल गांधी की जेन-जी वाली राजनीति नहीं चलने वाली है। जेन जी ने बिहार में विकास देखा है और परिवार से जंगलराज के दौर के बारे में सुना है। बिहार का जेन जी एक भी वोट नहीं देगा। जेन जी को कट्टा नहीं चाहिए, जेन जी को विकास चाहिए, उसे अपना राज्य देश के टॉप-3 राज्यों में चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद जंगलराज का प्रतीक है। राजद-कांग्रेस परिवार के नाम पर जनता को मूर्ख बनाने का काम करते हैं। बिहार परिवारवाद से आगे निकल चुका है। जनता वोट नहीं करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Nov 2025 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story