भाजपा को देश में भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए सुधाकर सिंह

भाजपा को देश में भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए सुधाकर सिंह
बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद जहां राजनीतिक दलों की ओर से प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

कैमूर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद जहां राजनीतिक दलों की ओर से प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

राजद सांसद ने कहा कि देश में कई सारे मुद्दे हैं। भाजपा को उस पर काम करने की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। वे सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही है।

भाजपा को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उसे देश में भुखमरी के लिए अभियान चलाना चाहिए। अशिक्षा, गरीबी के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए, लेकिन यह कभी नहीं चलाएंगे।

भाजपा को नए जमाने की पार्टी बताते हुए राजद सांसद ने तंज कसा कि देश से अंग्रेज चले गए और भाजपा-संघ को छोड़ गए। भाजपा पार्टी देश के नए अंग्रेज बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मॉडल भी अंग्रेजों की तरह 'फूट डालो और राज करो' है और लगातार यह किया भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सामने एक चुनौती है कि एक राष्ट्र के तौर पर कैसे मजबूत बने। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़े।

भारत की विदेश नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए हमारे साथ कोई भी देश खड़ा नहीं है। इसका एकमात्र कारण विदेश नीति की विफलता है।

राजद सांसद ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा देश में गुजरात का मॉडल लागू करना चाहती है जो कि संभव नहीं है।

बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का प्रण है। हमारी सरकार बनते ही किसानों को खेती के लिए 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में केवल 8 घंटा बिजली रहने से किसानों को पटवन में काफी परेशानी होती है।

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को तय हो जाएगा कि बिहार की जनता ने एनडीए या महागठबंधन में किसे सत्ता सौंपी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Nov 2025 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story