गोखरू मूत्र और वात संबंधी रोगों का आयुर्वेदिक उपचार, जानिए फायदे

गोखरू मूत्र और वात संबंधी रोगों का आयुर्वेदिक उपचार, जानिए फायदे
गोखरू एक ऐसी अद्भुत जड़ी-बूटी है, जो सदियों से हमारे आयुर्वेद में इस्तेमाल होती आ रही है। इसे त्रिदोषनाशक माना जाता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करती है। इसका फल, पत्ता और तना सभी औषधि के रूप में काम आते हैं।

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गोखरू एक ऐसी अद्भुत जड़ी-बूटी है, जो सदियों से हमारे आयुर्वेद में इस्तेमाल होती आ रही है। इसे त्रिदोषनाशक माना जाता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करती है। इसका फल, पत्ता और तना सभी औषधि के रूप में काम आते हैं।

चरक संहिता में भी गोखरू का उल्लेख मूत्र संबंधी और वात रोगों के इलाज में किया गया है।

गोखरू के गुण अनगिनत हैं। यह सूजन कम करने, दर्द मिटाने, खून को ठंडा करने और कफ-पित्त को संतुलित करने में मदद करता है। जिन लोगों को पेशाब करते समय जलन, दर्द या रुकावट होती है, उनके लिए यह बहुत लाभदायक है।

गोखरू मूत्रवर्धक होता है, जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। अगर पथरी की समस्या हो तो गोखरू चूर्ण को मधु और दूध के साथ कुछ दिनों तक लेने से पथरी टूटकर निकल जाती है।

आजकल के प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण पाचन की समस्या आम हो गई है। ऐसे में गोखरू का काढ़ा पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है और गैस, अपच या दस्त जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है।

इसके अलावा, अगर किसी को बार-बार सिर दर्द या बुखार होता है, तो गोखरू का काढ़ा बहुत फायदेमंद रहता है। दमे या सांस की तकलीफ में भी गोखरू और अंजीर का सेवन बहुत असरदार होता है।

महिलाओं के लिए भी गोखरू बहुत उपयोगी है। गर्भाशय में दर्द या सूजन होने पर गोखरू, मुलेठी और किशमिश का मिश्रण आराम देता है। पुरुषों में यह वीर्य की गुणवत्ता और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है, जिससे यौन कमजोरी दूर होती है।

जोड़ों का दर्द, कमर दर्द या सूजन जैसी समस्याओं में गोखरू का काढ़ा सुबह-शाम पीने से राहत मिलती है। अगर त्वचा पर खुजली, दाद या फोड़े-फुंसी जैसी समस्या हो तो गोखरू के फल को पानी में पीसकर लेप लगाने से फायदा होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Nov 2025 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story