झारखंड रजत जयंती वर्ष पर पर्यटन जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड रजत जयंती वर्ष पर पर्यटन जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में 15 दिनों तक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इसके तहत गुरुवार को राजधानी रांची में 'नो योर टूरिस्ट प्लेसेज' अभियान के तहत तीन दिनों की विशेष साइकिल रैली की शुरुआत हुई। राज्य के पर्यटन, नगर विकास एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रांची, 13 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में 15 दिनों तक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इसके तहत गुरुवार को राजधानी रांची में 'नो योर टूरिस्ट प्लेसेज' अभियान के तहत तीन दिनों की विशेष साइकिल रैली की शुरुआत हुई। राज्य के पर्यटन, नगर विकास एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली पहले दिन लतरातु डैम (रिसॉर्ट) के लिए रवाना हुई। 14 नवंबर को रैली में शामिल प्रतिभागी रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को रैली खूंटी से बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां प्रतिभागी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही रैली का समापन होगा।

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। साइकिल सवार प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ झारखंड के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को जानने-संवर्धन करने का संदेश दिया।

Rally को रवाना करते हुए खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की स्थापना हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की देन है। उन्होंने कहा, “हमारे पुरखों ने अलग राज्य के लिए जो त्याग किया, उसी का परिणाम है कि आज झारखंड एक युवा, ऊर्जावान और प्रगतिशील राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह साइकिल रैली राज्य के लोगों तक राज्य के पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता फैलाने का माध्यम है।”

राज्य पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से युवाओं में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को जानने की नई प्रेरणा मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Nov 2025 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story