चीन सरकार ने चीनी पर्यटकों को निकट भविष्य में जापान की यात्रा से बचने की चेतावनी दी
बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2025 से जापान में सार्वजनिक सुरक्षा में गिरावट देखी जा रही है और चीनी लोगों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। जापान में चीनी लोगों पर कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ अभी तक अनसुलझे हैं।
जापान में चीनी लोगों के लिए सुरक्षा वातावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। हाल ही में जापानी नेताओं ने चीन के थाइवान के बारे में स्पष्ट रूप से भड़काऊ टिप्पणियां की हैं, जिससे चीन व जापान के बीच आदान-प्रदान के माहौल को गंभीर नुकसान पहुंचा है और जापान में चीनी नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा व जीवन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। पेइचिंग समयानुसार 14 नवंबर को, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात पर एक यात्रा परामर्श जारी किया।
चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने चीनी पर्यटकों को निकट भविष्य में जापान की यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि जापान में पहले से मौजूद चीनी पर्यटकों को स्थानीय सुरक्षा स्थिति पर कड़ी नजर रखनी चाहिए, सुरक्षा सावधानियों के बारे में अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए, आत्म-सुरक्षा को मज़बूत करना चाहिए।
आपात स्थिति में उन्हें तुरंत स्थानीय पुलिस को बुलाना चाहिए और सहायता के लिए जापान में स्थित चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Nov 2025 5:19 PM IST












