'करधनिया' पर नीलम गिरी ने लगाया डांस का तड़का, ठुमके और एक्सप्रेशन्स से जीता फैंस का दिल
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। इस कड़ी में सोमवार को एक्ट्रेस नीलम गिरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। फैंस उनकी खूबसूरती और डांस के कायल हैं। ऐसे में उनका एक और डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीलम गिरी भोजपुरी गाने 'करधनिया' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में नीलम गिरी पूरे आत्मविश्वास के साथ भोजपुरी गाने 'करधनिया' पर डांस करती दिखाई देती हैं। उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में नीलम का लुक भी काफी आकर्षक है। उनके स्टेप्स इस गाने के मूड के साथ बिल्कुल मेल खा रहे हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ है कि वह गाने को कितना एंजॉय कर रही हैं।
नीलम गिरी के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है।
भोजपुरी गाने 'करधनिया' की बात करें तो, इस गाने को सुगम सिंह ने गाया है। धर्म हिंदुस्तानी ने इस गाने के बोल को लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिक साजन मिश्रा का है। इसमें नीलम गिरी के साथ आयुष्मान सिंह राजपूत की जोड़ी देखने को मिल रही है। यह गाना भोजपुरी के हिट गानों में से एक है।
नीलम गिरी की जर्नी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी, जहां उनकी वीडियोज को सुपरस्टार पवन सिंह ने नोटिस किया और उन्हें ब्रेक दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला भोजपुरी गाना 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' किया, जो हिट साबित हुआ। इस गाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
साल 2021 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'बाबुल' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया, और इसके बाद 2022 में तीन और फिल्मों 'इज्जत घर', 'टुन टुन' और 'कलाकंद' में काम किया। 'यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर' और 'जस्ट मैरिड' भी उनकी सफल फिल्मों में शामिल हैं। वह 'निमिया पर आसन', 'मच्छारी के कंट के नथुनिया', और 'कुंवारे रहब' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Nov 2025 7:00 PM IST












