बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर महागठबंधन को नकार दिया गिरिराज सिंह

बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर महागठबंधन को नकार दिया गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने लालू प्रसाद की धर्म-जाति की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन करने वाली एनडीए सरकार को भारी बहुमत के साथ चुना है।

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने लालू प्रसाद की धर्म-जाति की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन करने वाली एनडीए सरकार को भारी बहुमत के साथ चुना है।

केंद्रीय मंत्री ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस आरोप लगाना नहीं भूलती है। उन्हें यह समझना चाहिए कि बिहार की जनता समझदार है और भ्रम एवं झूठे दावों में कभी नहीं आती। बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर महागठबंधन को नकार दिया और साबित किया है कि उन्हें एनडीए सरकार पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि देश में यह एनडीए सरकार है, जिसने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व के लिए जनता के समर्थन और आशीर्वाद के साथ 20 साल बाद भी अपार जनता का विश्वास अर्जित किया है।

वहीं, भाजपा नेता नितिन नबीन ने कहा कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में इतिहास बनने जा रहा है। पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में हिस्सा लेंगे।

भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह 'बबलू' ने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे, जो वास्तव में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम जाएगा।

भाजपा नेता संगीता कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने बात को दोहराते हुए कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी पर बिहार की जनता ने एनडीए को 202 सीटें दी हैं।

भाजपा एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि बिहार में मिली प्रचंड जीत के बाद सभी उत्साहित हैं। यहां बहुत उत्साह का माहौल है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Nov 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story