अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आएंगे भारत, आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आएंगे भारत, आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। विशेष विमान से वह आगरा पहुंचेंगे और विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा प्रशासन इस यात्रा को लेकर लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी आगरा पहुंचने वाले हैं।

आगरा, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाले हैं। विशेष विमान से वह आगरा पहुंचेंगे और विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा प्रशासन इस यात्रा को लेकर लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मेहमान भी आगरा पहुंचने वाले हैं।

नई दिल्ली में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले न्यायाधीशों के विश्व सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर से तमाम विशिष्ट हस्तियां भारत आ रही हैं। उनमें से कई लोग दिल्ली पहुंचने के बाद आगरा भी जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुवार को विशेष विमान से दोपहर 1:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना होगा।

इसके साथ ही करीब 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी ताजमहल देखने पहुंचेंगे। इनमें कुछ देशों के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और कई न्यायाधीश शामिल हैं।

याद दिला दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल पहुंचे थे। उस यात्रा के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कुशनर भी उनके साथ थे। उस समय आगरा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ था और शहर को खास तरह से सजाया गया था।

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल सोसाइटी की ओर से आयोजित 26वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में शामिल होने के लिए तमाम मेहमान भारत आ रहे हैं। यह सम्मेलन नई दिल्ली में हो रहा है।

इसके साथ ही 19 नवंबर से विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आगरा के कई प्रमुख स्मारकों जैसे ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्मादौला आदि में फ्री एंट्री की घोषणा की है। हालांकि ताजमहल के मुख्य गुंबद के दर्शन के लिए पूर्व की तरह 200 रुपए का शुल्क देना होगा। इस सप्ताह 25 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Nov 2025 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story