राष्ट्रीय: झारखंड में 10 लाख के इनामी मनोहर सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

झारखंड में 10 लाख के इनामी मनोहर सहित दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
10 लाख के इनामी नक्सली मनोहर परहिया ने लातेहार में पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अफसरों के समक्ष शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मनोहर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) में जोनल कमांडर के ओहदे पर था। उसके खिलाफ पलामू प्रमंडल के विभिन्न थानों में 13 मामले दर्ज हैं। उसके साथ एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने भी सरेंडर किया है।

रांची, 23 फरवरी (आईएएनएस)। 10 लाख के इनामी नक्सली मनोहर परहिया ने लातेहार में पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अफसरों के समक्ष शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मनोहर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) में जोनल कमांडर के ओहदे पर था। उसके खिलाफ पलामू प्रमंडल के विभिन्न थानों में 13 मामले दर्ज हैं। उसके साथ एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने भी सरेंडर किया है।

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति “नई दिशा” के तहत मनोहर परहिया को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। सरकार की पॉलिसी के तहत अगर नक्सली खुद सरेंडर करते हैं तो उन पर घोषित इनाम की राशि उन्हें ही दी जाती है कि ताकि इसकी मदद से उनका पुनर्वास हो सके।

इन दोनों नक्सलियों ने लातेहार एसपी कार्यालय में पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा और सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार के समक्ष सरेंडर किया।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 28 सितंबर 2021 में लातेहार के सलैया जंगल के डगरा पहाड़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मनोहर शामिल था, इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे। इसके अलावा मनोहर कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है।

तीन साल पहले लातेहार के बरवाडीह में भाजपा नेता जयवर्धन सिंह की हत्या के अलावा लेवी वसूली, आगजनी, निर्माण स्थलों पर हमले सहित कई वारदातों में मनोहर परहिया और उसके दस्ते का नाम सामने आया था। भाजपा नेता की हत्या उसने तीन लाख रुपए सुपारी लेकर कराई थी।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Feb 2024 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story