अपराध: झारखंड में 15 लाख का इनामी नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार

झारखंड में 15 लाख का इनामी नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार
झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर आक्रमण गंझू को गिरफ्तार किया है। वह एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) की ओर से दर्ज टेरर फंडिंग के केस में भी लंबे समय से वांटेड था।

चतरा, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर आक्रमण गंझू को गिरफ्तार किया है। वह एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) की ओर से दर्ज टेरर फंडिंग के केस में भी लंबे समय से वांटेड था।

बताया जा रहा है कि आक्रमण गंझू को गुप्त सूचना के आधार पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह प्रयागराज में अपनी पत्नी और भाई के साथ महाकुंभ स्नान के बाद लौट रहा था।

आक्रमण गंझू प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) का रीजनल कमांडर है। उस पर हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली, पुलिस बल पर हमला, कन्स्ट्रक्शंस साइट पर हमले और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

पूर्व में उसकी पुलिस के साथ कई बार मुठभेड़ भी हुई थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। उसकी गिरफ्तारी की फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पुलिस उससे गिरफ्तार करने के बाद अज्ञात ठिकाने पर पूछताछ कर रही है।

आक्रमण गंझू पर पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग के साथ-साथ बिहार के गया के इलाके में भी प्राथमिकी दर्ज है। उस पर इन इलाकों में 60 से भी अधिक नक्सल हमले करने का आरोप है। वह सीसीएल की आम्रपाली और मगध कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग का मास्टरमाइंड रहा है।

गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने उसके खिलाफ जांच शुरू की थी। आक्रमण गंझू को नक्सली संगठन में रविंद्र गंझू और आक्रमण जी के नाम से भी जाना जाता रहा है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना अंतर्गत सिलदाग गांव का रहने वाला है।

पुलिस अलग-अलग मामलों में आक्रमण गंझू के घर पर छह से सात बार कुर्की जब्ती कर चुकी है। लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू की वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले में भी आक्रमण गंझू का नाम आया था। इस मामले में गिरफ्तार दो शूटरों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि आक्रमण गंझू के कहने पर राजेंद्र साहू की हत्या की गई थी।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Feb 2025 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story