अंतरराष्ट्रीय: शनचो-17 उपग्रह का उड़ान मिशन सफल हुआ

शनचो-17 उपग्रह का उड़ान मिशन सफल हुआ
चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय ने बताया है कि शनचो-17 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का रिटर्न मॉड्यूल मंगलवार को शाम 5 बजकर 46 मिनट पर तुंगफंग लैंडिंग क्षेत्र में सुरक्षित रूप से उतर गया। तीनों अंतरिक्ष यात्री अच्छी शारीरिक स्थिति में हैं।

बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय ने बताया है कि शनचो-17 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का रिटर्न मॉड्यूल मंगलवार को शाम 5 बजकर 46 मिनट पर तुंगफंग लैंडिंग क्षेत्र में सुरक्षित रूप से उतर गया। तीनों अंतरिक्ष यात्री अच्छी शारीरिक स्थिति में हैं।

अंतरिक्ष यान का उड़ान कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मंगलवार सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर शनचो-17 अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से आसानी से अलग हो गया।

शनचो-17 अंतरिक्ष यान में सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी पर अपनी वापसी यात्रा शुरू की। शाम 4 बजकर 56 मिनट पर, शनचो-17 का रिटर्न मॉड्यूल परिक्रमा मॉड्यूल से अलग हो गया।

गौरतलब है कि शनचो-17 अंतरिक्ष यान 26 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया गया था और तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष स्टेशन में 187 दिन बिताए थे। अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने दो स्पेसवॉक किए, विभिन्न कार्य पूरे किए और पर्याप्त जानकारी इकट्ठा करने के लिए जमीनी शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया। इसके अलावा, उन्होंने एक वैज्ञानिक प्रयोग भी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2024 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story