राष्ट्रीय: आईओएए 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन अंकित सुले

आईओएए 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन  अंकित सुले
अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 (आईओएए) के सफल आयोजन पर अध्यक्ष अंकित सुले ने भारत सरकार का आभार जताया है। उन्होंने इसे अब तक 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन बताया।

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 (आईओएए) के सफल आयोजन पर अध्यक्ष अंकित सुले ने भारत सरकार का आभार जताया है। उन्होंने इसे अब तक 18 वर्षों के इतिहास का सबसे शानदार आयोजन बताया।

अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड के अध्यक्ष अंकित सुले ने आईएएनएस से कहा, "यह पिछले 18 वर्षों के सबसे बेहतरीन आयोजन था। हमने भारत में इससे पहले भी आईओएए इवेंट किए, लेकिन यह सबसे शानदार था। सरकार ने बहुत सपोर्ट किया, जिसकी वजह से यह आयोजन संभव हो सका।"

उन्होंने कहा, "इस इवेंट में 64 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 21 अलग-अलग देशों के कुल 50 छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। ईरान ने पांच गोल्ड अपने नाम किए, जबकि भारत के साथ सिंगापुर और यूके ने चार-चार गोल्ड जीते। कई देशों ने 2-3 गोल्ड भी जीते।"

इस आयोजन में इजरायल के शामिल न होने पर अंकित सुले ने कहा, "इजरायल ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने पहले इस इवेंट में हिस्सा लेने पर विचार किया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया। फिलिस्तीन की ओर से एक प्रतिभागी और एक लीडर उपस्थित हुए, जिन्हें काफी मुश्किलों के बाद भारत आने की अनुमति मिली और वह प्रतियोगिता में शामिल हो सके। उनकी उपस्थिति आयोजकों के लिए एक खुशी की बात रही।"

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड 2025 में भारत के चार छात्रों ने देश का मान बढ़ाते हुए देश को चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल दिलाया।

आईओएए 2025 का आयोजन मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में 11-21 अगस्त के बीच होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (एचबीसीएसई), टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) के तत्वावधान में किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story