बिहार को 20 साल पहले लालू के समय का जंगलराज याद है जयवीर सिंह

बिहार को 20 साल पहले लालू के समय का जंगलराज याद है  जयवीर सिंह
बिहार की सियासत में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार बनाने पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को 20 साल पहले का दिन याद है कि किस तरह से प्रदेश में जंगलराज था।

लखनऊ, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की सियासत में इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार बनाने पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को 20 साल पहले का दिन याद है कि किस तरह से प्रदेश में जंगलराज था।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज से 20 साल पहले लालू सरकार के समय जो परेशानी बिहार के लोगों ने झेली है, बिहार का जंगलराज, गुंडागर्दी, लूटपाट और जमीनों के कब्जे को लालू यादव के कार्यकाल में बिहार की जनता ने देखा है, अभी भी उनको बिहार का वो दिन याद है। उसी की वजह से विधानसभा चुनाव में जनता के बीच तेजस्वी यादव को परेशानी हो रही है।"

लालू यादव पर निशाना साधते हुए जयवीर सिंह ने कहा, "बिहार की जनता अब लालू के परिवार को फिर से झेलने के मूड में नहीं है। बिहार की जनता को सब पता चल गया है। इसलिए वह महागठबंधन को नकार रही है।"

पर्यटन मंत्री ने कहा कि अब बिहार के लोगों के पास मजबूत विकल्प आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश का विकास हो रहा है। यह बिहार की जनता भी देख रही है। बिहार की जनता को पता है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नया बिहार बनने जा रहा है। सरकार की सभी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंच रहा है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा रद्द होने को लेकर दी गई कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की टिप्पणी पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जिसकी विदेश नीति के बारे में कहा जाता है कि भारत हमेशा अपने हितों को देखते हुए निर्णय लेता है। उसको पता है कहां उसका फायदा है और कहां उसका नुकसान है। आज पूरी दुनिया जान रही है कि भारत न डरने वाला है न झुकने वाला है। भारत आंख में आंख मिलाकर बात करने की हिम्मत रखता है।

अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने वाले बयान पर जयवीर सिंह ने कहा कि भारत अमेरिका के सामने नहीं झुका है, न कभी झुकेगा। टैरिफ बढ़ने से भी भारत पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। भारत ने उसका वैकल्पिक रास्ता खोज लिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Oct 2025 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story