अंतरराष्ट्रीय: ल्हासा में 2025 श्वेतुन महोत्सव शुरू, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ल्हासा में 2025 श्वेतुन महोत्सव शुरू, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
चीन के शीत्सांग की राजधानी ल्हासा में वार्षिक श्वेतुन महोत्सव की शुरुआत हुई। इस शुभ अवसर पर, ड्रेपुंग मठ और सेरा मठ में विशेष रूप से बुद्ध प्रदर्शनी आयोजित की गई।

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग की राजधानी ल्हासा में वार्षिक श्वेतुन महोत्सव की शुरुआत हुई। इस शुभ अवसर पर, ड्रेपुंग मठ और सेरा मठ में विशेष रूप से बुद्ध प्रदर्शनी आयोजित की गई।

ड्रेपुंग मठ में चाम्पा बुद्ध का एक विशाल थांगखा और सेरा मठ में शाक्यमुनि बुद्ध का एक विशाल थांगखा प्रदर्शित किया गया, जो महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक गतिविधियों में से एक है।

300 वर्षों से अधिक का गौरवशाली इतिहास रखने वाला यह महोत्सव 2006 में राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस वर्ष, 23 अगस्त से शुरू हुए इस श्वेतुन महोत्सव में कई रोमांचक गतिविधियां शामिल हैं, जैसे पारंपरिक शीत्सांग ओपेरा प्रदर्शन, घुड़दौड़ और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के अनुभव।

बता दें कि यह महोत्सव शीत्सांग की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को समान रूप से आकर्षित करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Aug 2025 11:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story