अंतरराष्ट्रीय: 'सद्भाव मिशन-2025' के लिए चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज 'सिल्क रोड आर्क' रवाना

सद्भाव मिशन-2025 के लिए चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज सिल्क रोड आर्क रवाना
5 सितंबर को सुबह, चीनी नौसेना का "सिल्क रोड आर्क" अस्पताल जहाज "सद्भाव मिशन-2025" मिशन को अंजाम देने के लिए दक्षिण प्रशांत और लैटिन अमेरिका के लिए चीन के फू च्येन प्रांत के छ्वान च्यो से रवाना हुआ।

बीजिंग, 5 सितंबर (आईएएनएस)। 5 सितंबर को सुबह, चीनी नौसेना का "सिल्क रोड आर्क" अस्पताल जहाज "सद्भाव मिशन-2025" मिशन को अंजाम देने के लिए दक्षिण प्रशांत और लैटिन अमेरिका के लिए चीन के फू च्येन प्रांत के छ्वान च्यो से रवाना हुआ।

यह "सिल्क रोड आर्क" अस्पताल जहाज का पहला विदेशी मिशन है। इसका उद्देश्य चीन और संबंधित देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग को बढ़ाना, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अधिक सार्वजनिक सुरक्षा उत्पाद प्रदान करना और मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय और महासागरों के लिए साझा भविष्य समुदाय की अवधारणा को बेहतर ढंग से लागू करना है।

अस्पताल जहाज में 14 नैदानिक विभाग और सात सहायक विभाग हैं, जो सामान्य शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, और नेत्र रोग सहित 60 से अधिक प्रकार की जांच, उपचार और शल्य चिकित्सा करने में सक्षम हैं। जहाज पर एक बचाव हेलीकॉप्टर तैनात है जो अग्रिम आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम है।

" सद्भाव मिशन" चीनी नौसेना के नेतृत्व में एक विदेशी मानवीय चिकित्सा सेवा मिशन है। 2010 से, " सद्भाव मिशन" 10 बार चलाया जा चुका है और ये सभी "सिल्क रोड आर्क" अस्पताल जहाज द्वारा संचालित किए गए हैं। इस बार का मिशन नाउरू, फिजी, टोंगा, मेक्सिको, जमैका, बारबाडोस, ब्राज़ील, पेरू, चिली और पापुआ न्यू गिनी सहित दस से अधिक देशों का दौरा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sept 2025 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story