Mumbai News: कूपर अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज को चूहे ने कुतरा, कीट नियंत्रण ठेकेदार को नोटिस

कूपर अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज को चूहे ने कुतरा, कीट नियंत्रण ठेकेदार को नोटिस
  • अस्पताल प्रशासन ने कीट नियंत्रण ठेकेदार को जारी किया नोटिस
  • ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस
  • अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई

Mumbai News. महानगरपालिका संचालित कूपर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए अब चूहे बड़ा खतरा बन गए हैं। बुधवार रात अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को चूहों ने कुतर दिया। इस घटना की शिकायत महिला के परिजन ने अस्पताल प्रशासन से की है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कीट नियंत्रण ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। मरोल के शिवाजी नगर निवासी इंदुमती कदम (85) को शनिवार शाम सांस लेने में तकलीफ होने के कारण कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका गहन चिकित्सा इकाई में इलाज किया गया। हालत में सुधार होने पर मंगलवार को उन्हें सामान्य महिला वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान चूहों ने बुधवार रात उनके दाहिने हाथ को चार जगह कुतर दिया। यह घटना तब सामने आई जब गुरुवार सुबह इंदुमती का पोता उन्हें देखने वार्ड में आया। उसने वॉर्ड नर्स को बताया कि उसकी दादी (मरीज) को चूहे ने काट लिया है। इंदुमती के दामाद संतोष जाधव ने बताया कि सिर्फ उनकी सास को ही नहीं बल्कि उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य महिला मरीज को भी चूहों ने कुतरा है।

ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस

मनपा के प्रमुख अस्पतालों की संचालक डॉ. नीलम अंद्राडे ने बताया कि अस्पताल में कीट नियंत्रण का काम ठीक से न होने को लेकर केएचएफएम नामक ठेकेदार कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा वार्ड के कीट नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को सात दिन तक वहां मौजूद रहने का आदेश दिया गया है। डॉ.अंद्राडे ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर एक समिति गठित की गई है। जो अस्पताल में सफाई की समीक्षा करेगी।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

कब

कौन सा अस्पताल

मरीज

वर्ष 2021

राजावाड़ी अस्पताल

घाटकोपर श्रीनिवास येलप्पा (तीन दिन बाद मौत)

वर्ष 2017

शताब्दी अस्पताल, कांदिवली

प्रमिला नेरुलकर/ शांताबेन जाधव (राज्य मानवाधिकार आयोग ने मनपा को दो लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया)



Created On :   5 Sept 2025 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story