- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उदय सामंत ने कहा - आवारा कुत्तों के...
विधानसभा: उदय सामंत ने कहा - आवारा कुत्तों के लिए हर मनपा में शुरू होंगे एबीसी सेंटर, मुंबई में तीन नए डॉग शेल्टर भी बनेंगे

Mumbai News. विधानसभा में शुक्रवार को राज्य में बढ़ते आवारा श्वान (कुत्तों) के आतंक का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री उदय सामंत ने सदन को बताया कि राज्य में लगभग 14 लाख 80 हजार लाख आवारा श्वान हैं, जबकि मुंबई में इनकी संख्या करीब 94 हजार है। सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सभी महानगरपालिकाओं को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर शुरू करने और मुंबई में अगले छह महीनों के भीतर तीन डॉग शेल्टर बनाने की घोषणा की।
विधानसभा में हुई चर्चा के दौरान उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार आवारा श्वान की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए व्यापक योजना पर काम कर रही है। इसके तहत प्रत्येक मनपा में एबीसी सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां श्वान की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे श्वान की आबादी नियंत्रित होगी और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। सामंत ने यह भी कहा कि पशु प्रेमियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई व्यक्ति आवारा श्वान को भोजन कराता है तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी नसबंदी और टीकाकरण भी हो। सरकार इस दिशा में स्थानीय निकायों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था मजबूत करेगी।
इस दौरान विधायक अमीन पटेल ने मुंबई में आवारा श्वान के लिए पर्याप्त आश्रय स्थलों (शेल्टर) की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए उदय सामंत ने घोषणा की कि अगले छह महीनों के भीतर मुंबई में तीन स्थानों पर आधुनिक डॉग शेल्टर तैयार कर दिए जाएंगे। इन शेल्टरों में पकड़े गए आवारा श्वान की देखभाल, उपचार, नसबंदी और पुनर्वास की व्यवस्था होगी। सदन में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य के कई जिलों में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार का कहना है कि एबीसी सेंटर, नए डॉग शेल्टर और व्यापक नसबंदी अभियान के माध्यम से आवारा श्वान की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ नागरिकों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री सामंत ने सदन को बताया कि अब तक राज्य में दो लाख से अधिक आवारा श्वान का रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि करीब 1.8 लाख श्वान की नसबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वराज संस्थाओं को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और एबीसी कानून का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। चर्चा के दौरान विधायक मुरजी पटेल, स्नेहा दुबे, अमीन पटेल, नमिता मुंदड़ा, सना मलिक और मनीषा चौधरी ने भी बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों का मुद्दा उठाया और सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
Created On :   3 July 2026 8:36 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli










