ईरानी कप रेस्ट ऑफ इंडिया सिर्फ 214 रन पर ऑलआउट, विदर्भ के पास शानदार बढ़त

ईरानी कप  रेस्ट ऑफ इंडिया सिर्फ 214 रन पर ऑलआउट, विदर्भ के पास शानदार बढ़त
विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को ईरानी कप मुकाबले की पहली पारी में महज 214 रन पर समेट दिया है। इसी के साथ विदर्भ के पास पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त शेष है। शुक्रवार को नागपुर में मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है।

नागपुर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को ईरानी कप मुकाबले की पहली पारी में महज 214 रन पर समेट दिया है। इसी के साथ विदर्भ के पास पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त शेष है। शुक्रवार को नागपुर में मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए विदर्भ ने पहली पारी में 342 रन बनाए।

यह टीम 80 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने यश राठौड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यश राठौड़ ने 153 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 91 रन बनाए, जबकि अथर्व ने 283 गेंदों में 143 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 15 चौके शामिल थे।

विपक्षी खेमे से आकाश दीप और मानव सुथर ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि सारांश जैन ने 2 विकेट चटकाए।

इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में महज 69.5 ओवर ही खेल सकी। इस टीम ने संभली हुई शुरुआत के बावजूद सिर्फ 214 रन बनाए।

इस टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आर्यन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला।

अभिमन्यु ने 112 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 125 गेंदों में 66 रन बनाए, लेकिन टीम को लीड दिलाने में नाकाम रहे।

इनके अलावा, आकाश दीप ने 14 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि सारांश जैन और अंशुल कंबोज ने 10-10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर ने 16.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, पार्थ रेखाडे और हर्ष दुबे को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2025 11:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story