राष्ट्रीय: झारखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा

झारखंड में 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा
रांची स्थित मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 25 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकते हैं।

रांची, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रांची स्थित मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 25 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात भी हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो ऊपरी हवा के चक्रवात के साथ 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर कमजोर होगा।

मानसून की ट्रफ रेखा झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। 25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश की संभावना है।

24 अगस्त की सुबह 11:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए कुछ जिलों में मध्यम स्तर की फ्लैश फ्लड (अकस्मात बाढ़) की चेतावनी जारी की गई है, जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

अलर्ट में कहा गया है कि सड़कें बह सकती हैं या अवरुद्ध हो सकती हैं। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। बिजली और पानी जैसी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। फसलों और बागवानी को नुकसान हो सकता है। जानमाल की हानि की भी संभावना है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में वाहन न चलाएं। तेज बारिश और पानी बढ़ने पर सुरक्षित ऊंची जगहों पर जाएं। घरों की छतें मजबूत रखें, नदी-नालों से दूर रहें। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों के जरिए मौसम से जुड़ी लेटेस्ट जानकारियां लेते रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Aug 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story