चीनी छुट्टियों में 2.4 अरब से अधिक लोगों ने की अंतर-क्षेत्रीय यात्रा

चीनी छुट्टियों में 2.4 अरब से अधिक लोगों ने की अंतर-क्षेत्रीय यात्रा
चीन के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, 1 से 8 अक्टूबर के बीच देशभर में कुल अंतर-क्षेत्रीय यात्री प्रवाह 2.432 अरब तक पहुंचने का अनुमान है यानी प्रतिदिन औसतन लगभग 30.4 करोड़ लोग यात्रा कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है।

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, 1 से 8 अक्टूबर के बीच देशभर में कुल अंतर-क्षेत्रीय यात्री प्रवाह 2.432 अरब तक पहुंचने का अनुमान है यानी प्रतिदिन औसतन लगभग 30.4 करोड़ लोग यात्रा कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है।

मंत्रालय के आंकड़ों में बताया गया है कि इस अवधि में रेल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 15.396 करोड़ रहने की संभावना है, जिसमें प्रतिदिन औसतन 1.924 करोड़ लोग रेल सेवाओं का उपयोग करेंगे। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 2.6% की वृद्धि है।

सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों की संचयी संख्या 2 अरब 24 करोड़ 75 लाख 10 हजार अनुमानित है, जो प्रतिदिन औसतन 28.094 करोड़ यात्रियों के बराबर है। यह आंकड़ा वर्ष-दर-वर्ष 6.5% की वृद्धि दर्शाता है।

जल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1.167 करोड़ होने की उम्मीद है, जिसमें प्रतिदिन औसतन 14.6 लाख लोग शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.2% अधिक है।

इसके अलावा, नागरिक विमानन सेवाओं से यात्रा करने वालों की कुल संख्या 1.917 करोड़ अनुमानित है, जिसमें प्रतिदिन औसतन 24 लाख यात्री शामिल हैं। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 3.4% अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2025 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story