स्वास्थ्य/चिकित्सा: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के लिए 4.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन सीएम रेखा गुप्ता

देश की राजधानी दिल्ली में कुल 4.5 लाख लोगों ने सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत योजना' के लिए पंजीकरण कराया है। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में कुल 4.5 लाख लोगों ने सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत योजना' के लिए पंजीकरण कराया है। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी।

शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ने पहले ही दिन दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू की और अब तक 4.5 लाख लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस योजना के तहत हरेक लाभार्थी को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।" साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 166 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (नेबर क्लीनिक) भी खोले गए हैं।

आयुष्मान भारत, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना। ये 58 करोड़ लोगों को कवर करती है और मुफ्त इलाज प्रदान करने की गारंटी देती है। देश की राजधानी दिल्ली में इसकी आधिकारिक शुरुआत 10 अप्रैल को हुई थी। योग्य दिल्ली वासियों के लिए उसी दिन पंजीकरण भी शुरू हो गया। इस योजना से दिल्ली के लगभग 6.54 लाख परिवार को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वर्षों से लंबित स्थायी नौकरियों को भर दिया गया है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए क्रेच स्थापित करने की भी घोषणा की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए 1,500 नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों को परमानेंट जॉब दी गई है। मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के पोषण स्तर में सुधार के लिए श्रमिकों को 5 रुपये में भोजन देने वाली अटल कैंटीन की भी घोषणा की।

–आईएएनएस

जेपी/केआर

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2025 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story