राष्ट्रीय: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. शेखर दत्त के निधन पर दुख जताया है।

रायपुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. शेखर दत्त के निधन पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। स्व. शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक, दूरदृष्टा एवं देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे।"

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सेना से लेकर प्रशासन और राज्यपाल तक उन्होंने अपनी हर भूमिका में देशहित को सर्वोपरि रखा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूर्व रक्षा सचिव और हमारे छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुखी है। एक मार्गदर्शक और आदर्श बनकर उन्होंने हमेशा मुझे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए प्रेरित किया। शेखर दत्त का देहांत पूरे छत्तीसगढ़ और राजनीतिक जगत के लिए अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने से पहले शेखर दत्त आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय में सचिव, डिप्टी एनएसए और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी थी। रक्षा मंत्रालय ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्रालय ने उन्हें एक सम्मानित सैनिक और दूरदर्शी प्रशासक बताते हुए कहा कि देश की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2025 10:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story