सिनेमा: पुरानी यादों में खोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अपनाया 'ये है मोहब्बतें' की इशिता का लुक

पुरानी यादों में खोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अपनाया ये है मोहब्बतें की इशिता का लुक
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़े सभी पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़े सभी पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका मरून कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को आगे से स्टाइल करते हुए पीछे से खुला छोड़ा हुआ है। साथ ही कानों में बड़े झुमके पहने हुए हैं, जो उनके लुक में जान डाल रहे हैं। उनकी आंखों का काजल उनकी सादगी को बयां कर रहा है।

अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, "याद है मुझे...बस...यूं ही। लुक और अहसास पुरानी यादें ताजा कर रहा है।"

बता दें कि इन तस्वीरों का लुक टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में उनके किरदार इशिता अय्यर से काफी मिलता-जुलता है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी से दूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। अभिनेत्री सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है। अभिनेत्री की आखिरी रिलीज वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' में भी दिखी थीं। वहीं, विवेक दहिया 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में दिखे थे।

रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में भाग लेने के साथ दिव्यांका ने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया था। अभिनेत्री 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में भी भाग ले चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2025 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story