रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा

रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
बढ़ती भागदौड़ और मानसिक दबाव के बीच तनाव, चिंता तथा नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए आम चुनौती बन गई हैं। ऐसे समय में 'अनुलोम-विलोम' प्राणायाम एक आसान और प्रभावी उपाय है। नियमित अभ्यास से मन को शांति मिलती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है और शरीर की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। बढ़ती भागदौड़ और मानसिक दबाव के बीच तनाव, चिंता तथा नींद से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए आम चुनौती बन गई हैं। ऐसे समय में 'अनुलोम-विलोम' प्राणायाम एक आसान और प्रभावी उपाय है। नियमित अभ्यास से मन को शांति मिलती है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है और शरीर की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है।

अनुलोम-विलोम योग का एक प्रमुख प्राणायाम है, जिसमें बारी-बारी से एक नासिका से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है और यह तनाव कम करने, मन को शांत करने तथा श्वसन व रक्तसंचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अनुलोम-विलोम (जिसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है) एक धीमी, समान और नियंत्रित वैकल्पिक नासिका श्वसन विधि है, जो मन को शांत करने, तनाव व चिंता घटाने और श्वसन कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है।

अनुलोम-विलोम एक बहुत ही सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली प्राणायाम है। इसका नियमित अभ्यास श्वास की लय को संतुलित करता है और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि खांसी, सांस फूलना, जुकाम, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई सामान्य परेशानियों में इससे काफी राहत मिलती है।

लगातार खांसी अक्सर गले में खराश, बलगम या एलर्जी की वजह से होती है। अनुलोम-विलोम से श्वसन नली की सफाई होती है, बलगम ढीला होकर निकलने में मदद मिलती है और गले की जलन कम होती है। अस्थमा में सांस की नली सिकुड़ जाती है। इस प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, सांस की नलियां खुलती हैं और सांस फूलने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।

शुरुआती अभ्यासकर्ता इस बात का खास ध्यान दें कि सांस लेने और छोड़ने की गति धीमी, सहज और समान रखें; जोर या दबाव न डालें। एक-एक करके दोनों नासिकाओं से सांस लेने-छोड़ने से नाक के रास्ते खुलते हैं। नाक बंद होना, छींक आना और सिर भारी लगना कम होता है। नियमित अभ्यास से फेफड़े धूल और प्रदूषण के प्रति ज्यादा सहनशील हो जाते हैं। बार-बार होने वाली छींक और सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story