10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती
आयकर विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में गैर-सांविधिक विभागीय कैंटीन (ग्रुप 'सी' पद) में कैंटीन अटेंडेंट के कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में गैर-सांविधिक विभागीय कैंटीन (ग्रुप 'सी' पद) में कैंटीन अटेंडेंट के कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आयकर विभाग की ओर से कैंटीन अटेंडेंट पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में जनरल के 3, एससी का 1, एसटी का 1, ओबीसी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है। इन सभी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थाम से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या उसके समकक्ष योग्यता होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और शॉर्ट-लिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस, चरित्र/पुलिस सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में पे लेवल 1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चुने गए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2026 3:06 PM IST

Tags

Next Story