11 सालों में 'आप' ने दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आप नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज वे मुझसे यमुना के मुद्दों पर बात कर रहे हैं। मैं सौरभ भारद्वाज को बस यह याद दिलाना चाहता हूं कि 11 सालों तक सत्ता में रहने के दौरान आपने दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भाजपा नेता ने कहा कि आपने हमारे पूर्वांचल के लोगों को यमुना किनारे छठी मैया का त्योहार मनाने से रोका। आपने उन्हें ऐसा करने से क्यों रोका? इसका कोई जवाब नहीं है। फिर भी अब आप हमारी आठ महीने की सरकार से जवाबदेही मांग रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली एवं देश के लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की राजनीतिक हताशा का वो शर्मनाक मॉडल देखा। लोगों ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को यमुना किनारे प्राकृतिक वासुदेव घाट की सफाई एवं वहां स्वच्छ पानी की उपलब्धता पर आपत्ति करते देखा।
सौरभ भारद्वाज ने रविवार को यमुना किनारे से लाइव वीडियो जारी कर यमुना सफाई पर आपत्ति करने का जो नाटक किया, वह पहला ऐसा राजनीतिक प्रपंच था, जहां विपक्षी दल ने सरकार द्वारा सफाई स्वच्छता सुनिश्चित करने पर आपत्ति की हो।
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने 2018 से 2024 तक यमुना किनारे छठ पूजा-पाठ पर रोक लगाई और आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र 8 माह में यमुना की बेसिक सफाई पूरी कर छठ व्रतियों को प्रकृतिक घाट उपलब्ध करवाए हैं तो अब वे हाहाकार मचा रहे हैं।
दिल्ली का पूर्वांचल समाज आज 'आप' नेतृत्व से दो सीधे सवाल पूछना चाहता है।
पहला- 'आप' सरकार ने किस प्रशासनिक आधार पर 2018 से 2024 तक दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई थी?
दूसरा- 'आप' नेतृत्व बताए कि आखिर उन्हें रेखा गुप्ता सरकार के द्वारा यमुना घाटों पर सफाई एवं स्वच्छ जल सुनिश्चित करने पर आपत्ति क्यों है?
इससे पहले भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा उनकी निराशा को दर्शाती है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं, पिछले 11 वर्षों में, कोविड वर्ष को छोड़कर, क्या वे एक भी आधिकारिक दस्तावेज दिखा सकते हैं जिसमें बताया गया है कि उन्होंने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति क्यों नहीं दी? उनके पास कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं है।
11 सालों के कुशासन में 8500 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी यमुना को क्यों नहीं साफ कर पाए आप? और अब भाजपा के 7 महीने की सरकार में यमुना की सफाई के साथ-साथ भव्य छठ पूजा हो रही है तो आपको दर्द हो रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Oct 2025 7:13 PM IST












