‘12वीं फेल’ फेम आईपीएस मनोज कुमार शर्मा को मुंबई में संभाला जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का कार्यभार

‘12वीं फेल’ फेम आईपीएस मनोज कुमार शर्मा को मुंबई में संभाला जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का कार्यभार
महाराष्ट्र सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में फिल्म ‘12वीं फेल’ से प्रसिद्ध वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने मुंबई पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति को आमजन और पुलिस दोनों ही स्तर पर सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करती है।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में फिल्म ‘12वीं फेल’ से प्रसिद्ध वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने मुंबई पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति को आमजन और पुलिस दोनों ही स्तर पर सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है, क्योंकि उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करती है।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में राज्य पुलिस में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। इसी क्रम में मनोज कुमार शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2005 बैच के इस आईपीएस अधिकारी की प्रेरणादायक जीवन गाथा पर आधारित फिल्म ‘12वीं फेल’ ने पूरे देश में खूब सराहना बटोरी थी। इससे पहले वे महाराष्ट्र पुलिस के राज्य स्तर पर कानून व्यवस्था विभाग में सेवारत थे। अब वे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी फेरबदल के तहत अनिल कुंभारे ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जॉइंट सीपी क्राइम) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अनिल कुंभारे भी 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुंबई ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय ने मुंबई क्राइम ब्रांच में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है।

यह फेरबदल मुंबई पुलिस की कमान को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण दोनों क्षेत्रों में नए अधिकारियों के आने से पुलिस की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी।

नए अधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालते हुए मुंबई को अपराध मुक्त और सुरक्षित शहर बनाने का संकल्प लिया है। उम्मीद की जा रही है कि इन बदलावों से मुंबई पुलिस की छवि और बेहतर बनेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और सेवाएं मिल सकेंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 8:36 PM IST

Tags

Next Story