13वां सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल उद्घाटित हुआ
बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), शानक्सी और फूच्येन प्रांतीय सरकार द्वारा 19 सितंबर को संयुक्त रूप से आयोजित 13वें सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन में शुभारंभ हुआ।
अपने वीडियो संबोधन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री, सीएमजी के अध्यक्ष और 13वें सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की आयोजन समिति के निदेशक शेन हाइश्योंग ने कहा कि 13 वर्षों के विकास के बाद, सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चीन और विदेशों के फिल्म निर्माताओं के लिए एक जीवंत उद्योग कार्यक्रम और सभी के लिए एक साझा सांस्कृतिक उत्सव बन गया है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीन और मिस्र के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की एससीओ शिखर सम्मेलन में उपस्थिति और किर्गिज़स्तान और मिस्र की राजकीय यात्राओं के दौरान, सीएमजी ने किर्गिज़स्तान और मिस्र में क्रमशः "शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण" के बहुभाषी और अरबी संस्करण का शुभारंभ किया। किर्गिजस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने कार्यक्रम के प्रसारण पर बधाई पत्र भेजे।
शन हाईश्योंग के अनुसार, सीएमजी का चीनी फिल्मों के लिए "सिल्क रोड सिनेमा" विदेशी स्क्रीनिंग और प्रचार कार्यक्रम "बेल्ट एंड रोड" पहल में भाग लेने वाले कई देशों तक भी पहुंच चुका है, जिससे एक गर्मजोशी भरा और स्थायी सांस्कृतिक बंधन स्थापित हुआ है। सीएमजी देश-विदेश के सभी क्षेत्रों के मित्रों के साथ मिलकर नई सिल्क रोड की कहानियों के माध्यम से चीनी संस्कृति के आकर्षण को प्रदर्शित करने और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर है।
बता दें कि 13वां सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 23 सितंबर को समाप्त होगा, उसी दिन सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए "गोल्डन सिल्क रोड अवार्ड्स" की घोषणा की जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Sept 2026 5:21 PM IST












