पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी का कार्यक्रम शुरू

पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी का कार्यक्रम शुरू
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी का चच्यांग प्रांत में कार्यक्रम 20 सितंबर को हांगचो शहर के यूहांग जिले में आयोजित हुआ। इस मौके पर 300 से अधिक बुद्धिमान रोबोट एक साथ सामने आए।

बीजिंग, 20 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल प्रदर्शनी का चच्यांग प्रांत में कार्यक्रम 20 सितंबर को हांगचो शहर के यूहांग जिले में आयोजित हुआ। इस मौके पर 300 से अधिक बुद्धिमान रोबोट एक साथ सामने आए।

बताया जाता है कि आजकल के रोबोट अकेले काम नहीं करते, बल्कि बहु-उपकरण टीम का सहयोग करते हैं। चच्यांग प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित पानी में गश्त और बचाव के लिए बुद्धिमान उपकरण चार भागों से गठित है।

मानवरहित जहाज ड्रोन से लैस है, जो पानी के ऊपर हवाई क्षेत्र में गश्त कर सकता है और रात के समय रोशनी दे सकता है। पुलिस बायोमिमेटिक मछली पानी के नीचे गश्त कर सकती है। फ़्लाइंग लाइफ़बॉय पानी में गिरे व्यक्ति तक सटीक ढंग से पहुंच सकता है और 24 घंटे बिना चालक के बचाव कार्य चला सकता है। वहीं, जीवन समर्थन फ्लोटेशन डिवाइस पानी में गिरे व्यक्ति को सीधे किनारे तक वापस ला सकता है।

बता दें कि वर्तमान प्रदर्शनी से न सिर्फ विविध बुद्धिमान रोबोट सामने आए, बल्कि ज्यादा बुद्धिमान रोबोट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल कराया जा सकेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story