16 अगस्त का पंचांग भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, दोपहर 1205 से 1256 बजे तक अभिजित मुहूर्त
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है।
16 अगस्त 2026 (रविवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 4:52 बजे तक है। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस दिन विनायक चतुर्थी होने की वजह से भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई रहेगा। रविवार को शाम 4:52 बजे से नाग पंचमी की तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
रविवार को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय और शाम 6:54 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, सुबह 9:21 बजे चंद्रोदय और शाम 9:16 बजे चंद्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहेगा।
रविवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि अगले दिन सुबह 4:08 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। अमृत काल रात 9:43 से 11:21 बजे तक रहेगा।
वहीं, राहुकाल शाम 5:19 बजे से 6:54 बजे और गुलिक काल दोपहर 3:43 से शाम 5:19 बजे तक रहेगा। इसके अलावा यमगंड काल दोपहर 12:31 से 2:07 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है।
रविवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेगा। पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Aug 2026 3:24 PM IST












