संपथ नंदी की नई फिल्म 'शनार्थी' का ऐलान, तेलंगाना की ग्रामीण संस्कृति पर होगी आधारित

संपथ नंदी की नई फिल्म शनार्थी का ऐलान, तेलंगाना की ग्रामीण संस्कृति पर होगी आधारित
साउथ सिनेमा के निर्देशक संपथ नंदी ने अपनी आगामी फिल्म 'शनार्थी' का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म तेलंगाना की ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं पर आधारित है। इसकी टैगलाइन 'अ टेल ऑफ कल्चर' रखी गई है, जो इसकी ग्रामीण पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के निर्देशक संपथ नंदी ने अपनी आगामी फिल्म 'शनार्थी' का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म तेलंगाना की ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं पर आधारित है। इसकी टैगलाइन 'अ टेल ऑफ कल्चर' रखी गई है, जो इसकी ग्रामीण पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है।

निर्देशक ने कुछ समय पहले ही प्रोड्यूसर बने हैं और यह फिल्म भी उनकी प्रोडक्शन कंपनी संपथ नंदी टीम वर्क्स के बैनर तले ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को राज गणेश उप्पुनूटी डायरेक्ट करेंगे, जो कि उनकी निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म होगी। इसमें तेलुगु हिट फिल्म 'राजू वेड्स रामबाई' से फेमस हुए अकील राज और टैलेंटेड एक्ट्रेस नागा दुर्गा नजर आएंगी।

नागा दुर्गा तेलंगाना के पॉपुलर फोक गानों में अपनी जानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। ये उनकी पहली फिल्म है और वो पहले से ही कुछ और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी साइन कर चुकी हैं। 'शनार्थी' नाम तेलंगाना इलाके से लिया गया है। वहां इसे पारंपरिक तौर पर अभिवादन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

मेकर्स ने अब फिल्म का टाइटल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। पोस्टर में दो हाथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। एक हाथ पर पीला रंग लगा है और दूसरा हाथ गहरे लाल रंग से रंगा हुआ है। इन दोनों रंगों का कंट्रास्ट बहुत असरदार लग रहा है और ये खूबसूरती से रिश्ते, परंपरा और साथ होने का मतलब दिखाता है।

पोस्टर में पारंपरिक डिटेलिंग भी है जो इसकी सांस्कृतिक पहचान को और बढ़ाती है। दोनों हाथों की कलाई पर पवित्र धागे बंधे हुए हैं और लाल वाले हाथ में लाल चूड़ियों का गुच्छा भी पहनाया गया है। टाइटल के नीचे 'अ टेल ऑफ कल्चर' यानी 'संस्कृति की कहानी' लिखा है। इससे साफ पता चलता है कि फिल्म का फोकस किस थीम पर होगा।

टाइटल पोस्टर पहली नजर में ही ध्यान खींचता है और इसमें कल्चरल सिंबल के साथ एक दिलचस्प डिजाइन का मेल है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के राम नायडू स्टूडियो में शुरू हो चुकी है। लॉन्च के मौके पर कई बड़ी फिल्मी हस्तियां और पूरी कोर टीम मौजूद थी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही रेगुलर शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story