राष्ट्रीय: 1,650 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर दिल्ली

1,650 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दुनिया में तीसरे नंबर पर दिल्ली
दिल्लीवासियों को 350 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। बुधवार को यह 350 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई। इसके साथ ही अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1,650 हो गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक 1,650 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली अभी तक पूरे देश में सबसे ज़्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बन गया है।

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को 350 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। बुधवार को यह 350 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई। इसके साथ ही अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 1,650 हो गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक 1,650 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली अभी तक पूरे देश में सबसे ज़्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बन गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली पूरी दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। ये इलेक्ट्रिक बसें न सिर्फ़ दिल्लीवासियों का सफ़र आसान बनाएंगी, साथ ही पर्यावरण को संतुलित रखने में भी सहायक होंगी।

दिल्ली सरकार का मानना है कि इन बसों से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। सभी बसों में जीपीएस, सीसीटीवी, व्हील चेयर की सुविधा के साथ महिलाओं के लिए पिंक सीट, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सीट उपलब्ध है।

वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर कुल 7,379 बसें दौड़ रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक बसों की संख्या है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या कुल 1,650 हो गई है।

सरकार का कहना है कि जल्द ही दिल्ली के पास 2,280 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी और 2025 तक 6,380 और ई-बसें खरीदी जाएंगी। जिसके बाद दिल्ली में कुल 10,480 बसें हो जाएंगी, जिसमें 8,280 इलेक्ट्रिक होंगी, जो कुल बस बेड़े का 80 फीसदी है। यह 12 मीटर लंबी लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Feb 2024 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story