2 जुलाई का पंचांग भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव की करें पूजा, दोपहर 1204 से 1257 बजे तक अभिजित मुहूर्त

2 जुलाई का पंचांग भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव की करें पूजा, दोपहर 1204 से 1257 बजे तक अभिजित मुहूर्त
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है; यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है; यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है।

2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9:38 बजे तक है, इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आषाढ़ मास भगवान श्री हरि विष्णु और सूर्य देव को समर्पित माना जाता है, इसलिए इन दिनों विष्णु जी की पूजा विशेष फलदायी होती है।

गुरुवार को रात 12:21 बजे से अगली सुबह तड़के 2:06 बजे तक अमृत काल रहेगा, जबकि सुबह 4:13 से 5:01 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा।

इस दिन सुबह 5:49 बजे सूर्योदय और शाम 7:12 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, रात 9:11 बजे चन्द्रोदय और सुबह 8:26 बजे चन्द्रास्त होगा।

पंचांग के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और इसके बाद यह श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

वहीं, 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को हर्षण योग प्रभावी नहीं रहेगा। इस दिन वैधृति योग सुबह 11:09 तक रहेगा, उसके बाद विषकुंभ योग लगेगा।

गुरुवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 से दोपहर 12:57 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है।

वहीं, राहुकाल दोपहर 2:10 से 3:54 बजे तक रहेगा, गुलिक काल सुबह 8:57 से 10:41 बजे तक रहेगा, और सुबह 05:28 से 07:12 बजे तक यमगंड रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है।

वहीं, 2 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे।

2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना आवश्यक भी है, तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 11:05 AM IST

Tags

Next Story