रोडीज के 21वें एडिशन की वापसी पर रणविजय सिंघा बोले-रोडीज मेरे लिए सिर्फ शो नहीं बल्कि इमोशन है
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन होस्ट, अभिनेता और वीजे रणविजय सिंघा लोकप्रिय एडवेंचर और रियलिटी टेलीविजन शो 'रोडीज रीबर्थ' के 21वें एडिशन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस बार का शो बहुत रोमांचक होने वाला है क्योंकि यह रॉ स्पिरिॉ को बिल्कुल नए तरीके से पेश करेगा।
रणविजय सिंघा ने बताया, "रोडीज मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं बल्कि, इमोशन है। इतने सालों बाद भी, हर रोडीज का जुनून, हिम्मत और सपने आज भी अलगह ही असर करते हैं। 'रोडीज रीबर्थ' उसी जज्बे को दर्शाएगा। इसमें अपनी हदों को पार करना और हार न मानना जैसी चीजें देखने को मिलेगी। मैंने इतने सालों में रोडीज को बदलते देखा है। यह नया चैप्टर थोड़ा रोमांचक लग रहा है। क्योंकि ये उसी रॉ स्पिरिट को एक नए अंदाज में वापस ला रहा है।"
रणविजय सिंघा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "नई पीढ़ी खुद को परखने के लिए तैयार है, मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि कौन अपनी पहचान बना सकता है और वे आने वाले उतार-चढ़ाव से कैसे निपटते हैं। ऑडिशन में मिलते हैं।"
बता दें कि नए सीजन को लेकर लोगों के मन में तब और उत्सुकता बढ़ गई जब रोडीज रीबर्थ का लोगो सामने आया। इसमें फीनिक्स पक्षी दिखाया गया है जो पुनर्जन्म का प्रतीक है, और यह एक बड़े बदलाव का संकेत देता है।
एमटीवी रोडीज भारत का सबसे लंबा चलने वाला और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय एडवेंचर और रियलिटी टेलीविजन शो है, जो एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होता है। यह शो 15 अगस्त 2003 को शुरू हुआ था, जिसे निखिल जे. अल्वा ने बनाया था।
शुरुआती दौर में इसमें सामाजिक कार्य और बाइक यात्रा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन बाद में यह स्टंट, शारीरिक ताकत, आपसी बातचीत, और मानसिक गेम (सर्वाइवल) पर आधारित हो गया। रणविजय सिंह, रघु राम और राजीव लक्ष्मण जैसे चेहरों ने इसे युवाओं के बीच एक बड़ा ब्रांड बनाया।
ऑडिशन के बाद, कंटेस्टेंट का एक ग्रुप अलग-अलग जगहों पर जाता है और अलग-अलग टास्क में हिस्सा लेता है जो उनकी शारीरिक, सामाजिक और मानसिक ताकत को चुनौती देते हैं। रोडीज रीबर्थ के ऑडिशन इस सितंबर में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में होंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Aug 2026 1:09 PM IST












