मिर्जापुर के डायरेक्टर के साथ मस्ती करती दिखीं रसिका दुग्गल, लिखा-तीन सीजन के बाद भी कई बातें बाकी

मिर्जापुर के डायरेक्टर के साथ मस्ती करती दिखीं रसिका दुग्गल, लिखा-तीन सीजन के बाद भी कई बातें बाकी
अभिनेत्री रसिका दुग्गुल एक बार फिर बहुप्रतीक्षित एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना त्रिपाठी (बीना भाभी) के किरदार से वापसी करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने फिल्ममेकर के साथ बातचीत के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रसिका दुग्गुल एक बार फिर बहुप्रतीक्षित एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना त्रिपाठी (बीना भाभी) के किरदार से वापसी करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने फिल्ममेकर के साथ बातचीत के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मिर्जापुर के फिल्ममेकर गुरमीत सिंह के साथ हसी मजाकर करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "तीन सीजन और एक फिल्म के बाद भी अभी कई बातें बाकी हैं। गुरमीत सिंह जी हम तैयार हैं।"

अभिनेत्री द्वारा पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही, फिल्ममेकर गुरमीत ने भी कमेंट सेक्शन में लाफ इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

आगामी भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी (कालीन भैया की पत्नी और मुन्ना की सौतेली मां) का किरदार निभाती नजर आएंगी।

यह फिल्म 'मिर्जापुर' वेब सीरीज का कोई अगला सीजन नहीं है, बल्कि मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए और बड़े कैनवस पर पेश किया जाएगा। इसमें एक बिल्कुल नई कहानी और कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे, जो वेब सीरीज में नहीं दिखाए गए थे।

फिल्म में मुन्ना भैया और कालीन भैया के व्यवहार से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब और किरदारों की बैकस्टोरी भी देखने को मिलेगी।

फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।

'मिर्जापुर द मूवी,' पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, और रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

'मिर्जापुर: द मूवी' हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story