'फैंस का समर्थन स्पर्स स्टेडियम की सबसे अच्छी चीजों में से एक', न्यूकैसल के खिलाफ मैच से पहले बोले सैंड्रो

फैंस का समर्थन स्पर्स स्टेडियम की सबसे अच्छी चीजों में से एक, न्यूकैसल के खिलाफ मैच से पहले बोले सैंड्रो
टोटेनहम हॉटस्पर के नए खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली ने क्लब के प्रशंसकों की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टोटेनहम के फैंस क्लब की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक हैं। टोटेनहम हॉटस्पर (स्पर्स) स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने से पहले टोनाली ने फैंस के समर्थन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि वह उनके सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के नए खिलाड़ी सैंड्रो टोनाली ने क्लब के प्रशंसकों की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टोटेनहम के फैंस क्लब की सबसे बेहतरीन चीजों में से एक हैं। टोटेनहम हॉटस्पर (स्पर्स) स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलने से पहले टोनाली ने फैंस के समर्थन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि वह उनके सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्पर्स इंग्लिश प्रीमियर लीग के दूसरे हफ्ते में न्यूकैसल की मेजबानी करेगा, जो टोनली की पुरानी टीम है। इटैलियन मिडफील्डर टोनली, ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ पहले मैच में स्पर्स की हार का हिस्सा थे, लेकिन अब वह अपने पहले घरेलू मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे हैं और अपने डेब्यू मैच को लेकर उत्सुक हैं।

टोनली ने 'जियोस्टार' से कहा, "मैं नंबर छह के तौर पर खेलता हूं और डिफेंस के साथ काफी खेलता हूं। मैं टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं यहां न्यूकैसल के साथ टोटेनहम के खिलाफ काफी बार खेल चुका हूं। मुझे यहां का माहौल बहुत अच्छा लगा। जब भी मैं यहां आया हूं, स्टेडियम खचाखच भरा रहा है। यह आसान नहीं है क्योंकि स्टेडियम बहुत बड़ा है। फैंस दो मिनट में गेम बदल सकते हैं। अगर फैंस आपके साथ हों, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। मुझे लगता है कि फैंस इस स्टेडियम की सबसे अच्छी चीजों में से एक हैं। मुझे पता है कि यह स्टेडियम दुनिया के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक है।"

उन्होंने आगे कहा, "फैंस बहुत जुनूनी हैं, और हमें इसकी जरूरत है क्योंकि हमें हर गेम में 100 प्रतिशत एनर्जी और फोकस के साथ खेलना है। हम हर गेम जीतना चाहते हैं, खासकर घरेलू मैदान पर। हमें पता है कि हम ऐसा कर सकते हैं।" टोनली के स्पर्स मैनेजर रॉबर्टो डी जर्बी के साथ भी अच्छे संबंध हैं। उन्होंने डी जर्बी को एक शानदार मैनेजर बताया और उनके साथ बिताए समय के बारे में बात की। "जब मैंने पहली बार उनसे बात की, तो बातचीत किसी दोस्त की तरह भी हुई और मैनेजर-खिलाड़ी के रिश्ते जैसी भी। वह मेरे लिए बहुत खास बातचीत थी। वह बातचीत बहुत खास थी।"

उन्होंने कहा, "उस बातचीत से मुझे लगा कि मुझे उनके लिए साइन करना चाहिए। हमने न्यूकैसल, स्पर्स स्टेडियम, स्पर्स के फैंस, खिलाड़ियों और हमारे फुटबॉल खेलने के तरीके के बारे में काफी बात की। हम आने वाले सीजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। अगर मुझे एक वाक्य में खुद को बताना हो, तो मैं कहूंगा कि मैं अपने टीम के साथियों के लिए कड़ी मेहनत करता हूं।"

टोनली को स्पर्स ने क्लब के रिकॉर्ड 100 मिलियन पाउंड तक की कीमत पर साइन किया था। "जब भी आप क्लब बदलते हैं, तो आपको सब कुछ नए सिरे से शुरू करना पड़ता है। आपको टीम के साथियों, स्टाफ और फैंस के साथ नए रिश्ते बनाने पड़ते हैं। मैं किस्मत वाला हूं, क्योंकि मैं यहां के स्टाफ को पहले से जानता हूं, जिससे चीजें आसान हो जाती हैं, खासकर सीजन की शुरुआत में। रॉबर्टो डी जर्बी एक शानदार मैनेजर हैं। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। वह ब्रेशिया से हैं और मैंने वहां 10 साल तक खेला है। कभी-कभी, जब हमें छुट्टी मिलती है, तो हम दोनों अपने शहर वापस जाते हैं और मिलते हैं। यह एक खास बात है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story