ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

ग्वालियर में पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार
ग्वालियर जिले के होड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक 25 वर्षीय शख्स विवेक मीणा की तीन बदमाशों (सौरभ यादव, राहुल यादव, और लाला अग्रवाल) ने 27 अगस्त की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार चल रहे थे। सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी तिघरा की ओर से पुरानी छावनी की तरफ जा रहे हैं।

ग्वालियर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। ग्वालियर जिले के होड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक 25 वर्षीय शख्स विवेक मीणा की तीन बदमाशों (सौरभ यादव, राहुल यादव, और लाला अग्रवाल) ने 27 अगस्त की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार चल रहे थे। सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी तिघरा की ओर से पुरानी छावनी की तरफ जा रहे हैं।

जिस पर तुरंत बहोड़ापुर थाना और पुरानी छावनी थाना की पुलिस की दो टीमें बदमाशों की धर-पकड़ के लिए एक्टिव हुईं। शंकरपुर क्षेत्र में पुलिस को बाइक पर सवार आते बदमाश दिखे; इसके बाद उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सौरव यादव के दाएं पैर में गोली लगी है और उसका एक और साथी राहुल यादव भी पुलिस की गिरफ्त में है।

तीसरा मुख्य आरोपी लाला अग्रवाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में भी पुलिस की टीम लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने घायल सौरभ यादव को हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों से देशी कट्टे भी बरामद किए हैं।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बीते दिन विवेक मीणा नाम के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही थी। बीती रात को मुखबिर से सूचना मिली कि तिघरा की ओर से मोटरसाइकिल से तीन शख्स आ रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी करके पुलिस की ओर से भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई।

थाना प्रभारी आलोक परिहार ने आगे बताया कि एक आरोपी सौरभ यादव के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी राहुल यादव ने भागने की कोशिश की तो उसको घेराबंदी करके पकड़ा गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं और नाकेबंदी की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 12:39 PM IST

Tags

Next Story