4 दिसंबर से नेपाल में शुरू होंगे मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के प्लेऑफ मुकाबले

4 दिसंबर से नेपाल में शुरू होंगे मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के प्लेऑफ मुकाबले
मेजबान नेपाल, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत आठ टीमें आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। इन टीमों के बीच चार स्थानों के लिए मुकाबला होगा, जिसके लिए सभी टीमें 4 से 21 दिसंबर तक काठमांडू में होने वाले क्वालीफायर प्लेऑफ में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा।

दुबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मेजबान नेपाल, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत आठ टीमें आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। इन टीमों के बीच चार स्थानों के लिए मुकाबला होगा, जिसके लिए सभी टीमें 4 से 21 दिसंबर तक काठमांडू में होने वाले क्वालीफायर प्लेऑफ में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा।

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड क्वालीफायर प्लेऑफ के पहले दिन, मेजबान नेपाल का सामना इटली से होगा। यह मैच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। उसी समय मुलपानी क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया और युगांडा के बीच भिड़ंत होगी।

कनाडा, कुवैत, जर्सी और यूएई भी 10-टीमों वाले ग्लोबल क्वालीफायर में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए आखिरी चार टीमों का फैसला होगा।

आयरलैंड और वेस्टइंडीज पहले ही ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बना चुके हैं, जो वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों के बाद सबसे अच्छी रैंकिंग वाली दो टीमें हैं। इसमें मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल नहीं हैं।

वहीं, यूएसए, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के जरिए ग्लोबल क्वालीफायर में जगह सुनिश्चित की है।

ग्लोबल क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज में सीधी एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई बनी 'सुपर सीरीज' में शामिल होंगी।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होगा, जिसमें 14 टीमें 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेलेंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story