आईओसीएल में 500 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

आईओसीएल में 500 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए आईओसीएल ने विभिन्न ट्रेड में राज्यवार अप्रेंटिस के कुल 500 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए आईओसीएल ने विभिन्न ट्रेड में राज्यवार अप्रेंटिस के कुल 500 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।

आईओसीएल की ओर से राज्यवार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 500 रिक्तियों में असम में 13, बिहार में 25, झारखंड में 3, उत्तर प्रदेश में 30, पश्चिम बंगाल में 45, गुजरात में 83, मध्य प्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 13, राजस्थान में 48, दिल्ली में 13, हरियाणा में 29, हिमाचल प्रदेश में 5, पंजाब में 21, राजस्थान में 5, उत्तर प्रदेश में 32, उत्तराखंड में 5, आंध्र प्रदेश में 3, कर्नाटक में 5, तमिलनाडु में 38, आंध्र प्रदेश में 14, छत्तीसगढ़ में 8, झारखंड में 3, ओडिशा में 49 और तेलंगाना में 5 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनएटीएस या एनएपीएस पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का फुल-टाइम डिप्लोमा या 12वीं (साइंस)/आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री के जरिए डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष में प्रवेश; टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का फुल-टाइम डिप्लोमा या 12वीं (साइंस)/आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री के जरिए डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष में प्रवेश; टेक्नीशियन अप्रेंटिस (टेलीकम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का फुल-टाइम डिप्लोमा या 12वीं (साइंस)/आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री के जरिए डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष में प्रवेश; ट्रेड अप्रेंटिस (असिस्टेंट-ह्यूमन रिसोर्स) के लिए फुल-टाइम बैचलर डिग्री; ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट) के लिए कॉमर्स में फुल-टाइम बैचलर डिग्री; डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के लिए कम से कम 12वीं पास; डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के लिए कम से कम 12वीं पास और 'डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर' का स्किल सर्टिफिकेट, जो एक वर्ष से कम की ट्रेनिंग के लिए हो। यह सर्टिफिकेट नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत मान्यता प्राप्त किसी संस्था या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, योग्यता के आधार पर मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड ओएनजीसी के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story